भारत में प्रशिक्षित 3 जासूस पाकिस्तान में गिरफ्तार (लीड-1)
पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो टीवी ने लाहौर के पुलिस प्रमुख परवेज राठौर के हवाले से खबर दी है कि तीनों को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित एक गांव से गिरफ्तार किया गया।
राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि तीनों व्यक्ति सात बार भारत जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को पाकिस्तान के महत्वपूर्ण ठिकानों की तस्वीरें मुहैया कराई हैं।
पुलिस प्रमुख के मुताबिक मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार माने जा रहे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंद्ध सहायक संगठन जमात-उद-दावा इनके निशाने पर था। इनको पाकिस्तान में विस्फोट करने के लिए रणनीति बनाने का निर्देश मिला था।
गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जमात-उद-दावा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बाहर भेजे हैं।
मीडिया की एक अन्य खबर में कहा गया है कि ये तीनों वर्ष 2006 में लाहौर में हुए विस्फोट में भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications