उड़ीसा नन बलात्कार मामले में आरोप पत्र दाखिल
जांच अधिकारी डी. के. मोहंती ने आईएएनएस से कहा कि कंधमाल के बालिगुड़ा में उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
मोहंती ने कहा, "हमने इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। "
उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों की तलाश है। जरूरत पड़ी तो पुलिस इस मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी।
इस मामले में 5 जनवरी को हुई पहचान परेड में 10 में से दो आरोपियों की पहचान की थी।
29 वर्षीय कैथोलिक नन पर 24 अगस्त को भीड़ ने हमला किया था और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। नन ने घटना के दो दिन बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
कंधमाल में भड़की हिंसा में 38 लोगों की मौत हो गई थी और ईसाई समुदाय के हजारों लोग घर छोड़ने को विवश हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications