तकनीक सम्मेलन में दुनिया भर से जुटेंगी 100 हस्तियां

सम्मेलन में नीति निर्माताओं को सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक ईंधनों, सस्ती जीवन रक्षक दवाओं और ट्रैफिक से लेकर शेयर बाजार के बारे में पूर्वानुमान लगाने वाले सॉफ्टवेयर तक के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

यह सम्मेलन दुनिया के सबसे पुराने टेक्नोलॉजी संबंधी प्रकाशन 'टेक्नोलॉजी रिव्यू' के भारतीय संस्करण की लांचिंग के साथ-साथ चलेगा। इसका प्रकाशन 1899 में शुरू हुआ था।

टेक्नोलॉजी रिव्यू के प्रकाशक और प्रमुख संपादक जैसन पोंटिन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान यहां पहली एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा, "सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी सेवाओं, दवाओं के फार्मूले और अंत: स्थापित तकनीकों के निर्यात की मदद से एशियाई देश प्रमुख आर्थिक शक्ति बन गए हैं। 'एमटेक 2009' को भारत लाने के बाद हम उम्मीद करते हैं कि हम एशिया और आस्ट्रेलिया में हो रहे तकनीकी आविष्कारों पर पैनी निगाह रख सकेंगे।"

एमटेक सम्मेलन ऐसे समय में होने जा रहा है जब दुनिया समेत भारत आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+