आगरा में याद किए गए 'स्वतंत्र पत्रकारिता के जनक' जेम्स अगस्टस हिक्की
'प्रगतिशील पत्रकार संघ' के तत्वाधान में हिक्की को याद करने के मकसद से आगरा में एक समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जाने माने पत्रकार नेविल स्मिथ ने कहा, "भारत में स्वतंत्र प्रेस का बहुत हद तक श्रेय हिक्की को जाता है जिन्होंने अकेले इस देश में ब्रिटिश हूकुमत के खिलाफ आवाज बुलंद की।"
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए स्मिथ ने कहा कि हिक्की की पत्रकारिता में कुछ हद तक सनसनीखेज पत्रकारिता के अंश दिखते हैं लेकिन यह स्वतंत्र प्रेस की दिशा में यह शुरुआती कदम भी था।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार टी. आर. माथुर ने कहा, "मीडिया को संवेदनशील होने और अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है। हिक्की की पत्रकारिता को भी इसी संदर्भ में अपनाना चाहिए।"
गौरतलब है कि हिक्की ने वर्ष 1779 में ब्रिटिशकालीन भारत में 'बंगाल गजट' के रूप में देश के पहले अखबार की नींव रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications