भाजपा ने और 23 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, जसपाल राणा को भी टिकट (लीड-1)
दिल्ली में गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची को मंजूरी दी गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे।
पार्टी ने सर्वाधिक 17 उम्मीदवारों का ऐलान पश्चिम बंगाल के लिए किया। पश्चिम बंगाल में कृष्णा नगर से सत्यब्रत मुखर्जी, बलूरघाट से सुभाषचंद्र बर्मन, कोलकाता उत्तर से तथागत रॉय, बांकुरा से राहुल सिन्हा, जलपाईगुड़ी (सुरक्षित) से दीपेश प्रमाणिक, झारग्राम (सुरक्षित) से नबेंदु महली, बैरकपुर से प्रभाकर तिवारी, दार्जिलिंग से दावा शेरपा, उलुबेरिया से राहुल चक्रबर्ती, बसीरहाट से स्वपन कुमार दास, श्रीरामपुर से देबब्रत चौधरी, कांथि से अमलेश मिश्रा, तमलूक से राजश्री चौधरी, बर्धमान पूर्व (सुरक्षित) से मोहितोष बाउरी, कूच बिहार (सुरक्षित) से भाबेंद्र नाथ बर्मन, हावड़ा से पोली मुखर्जी और बारासात से ब्रतिन सेनगुप्ता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने उत्तराखंड की भी चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। उत्तराखंड में अल्मोड़ा (सुरक्षित) से अजय टमटा, नैनीताल (उधमसिंह नगर) से बच्ची सिंह रावत, हरिद्वार से मदन कौशिक और टिहरी से जसपाल राणा को टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही पार्टी ने गोवा की मुर्मगाओ सीट पर नरेंद्र साविकर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप सीट पर बी. पी. रे को चुनाव मैदान में उतारा है।।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications