राजधानी में कोहरे की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह छाए घने कोहरे की वजह से विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं क्योंकि दृश्यता का स्तर कम होने की वजह से सुबह की उड़ाने रद्द करनी पड़ीं।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी भारत में पश्चिमोत्तर हवाएं चलने के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आई और घना कोहरा छा गया।

हवाई अड्डे के मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात 2.30 कोहरा छाने लगा और दृश्यता का स्तर 50 मीटर से घट गया।"

घने कोहरे की वजह से कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने बताया, "सुबह किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी और यहां आने वाले विमानों में भी विलंब हुआ। दोपहर को कोहरा छंटने के बाद दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ।"

राजधानी वासियों का स्वागत सर्द सुबह ने किया जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से ऊपर और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+