असम में भ्रष्टाचार के आरोप में 3 नौकरशाह गिरफ्तार
अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के उप महाप्रबंधक बी.सी. धीमान को सीबीआई अधिकारियों को घूस देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई राज्य में पिछले छह वर्षो के दौरान सड़क निर्माण के क्षेत्र में हुई भारी वित्तीय धांधलियों की जांच कर रही है।
धीमान से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने एनबीसीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक पी. के. मित्तल को भी गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों गिरफ्तारियां पिछले दो दिनों में हुईं हैं।
सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि इस घोटाले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिनके आधार पर अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
दूसरी ओर मंगलवार को राज्य पुलिस ने असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रितेंद्रनाथ शर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शर्मा के खिलाफ एक कारोबारी ने पैसे लेकर निविदा आवंटित करने और भ्रष्टाचार के अन्य मामले दर्ज कराएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications