प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार
प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार दीपक संधू ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री नियमित रूप से घर का बना सामान्य भोजन ले रहे हैं।"
संधू ने कहा, "चिकित्सक पूरी सतर्कता बरत रहे हैं और किसी आगंतुक को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।"
बीते शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रधानमंत्री (76) की मल्टीपल बाइपास सर्जरी की गई थीं, जिनके माध्यम से उनके धमनियों के अवरोध को दूर किया गया था।
चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष रमाकांत पांडा की अध्यक्षता में चिकित्सकों के एक पैनल ने सभी निगरानी संबंधी यंत्र हटाने का निर्णय लिया था।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने आराम से अपने कमरे में चहलकदमी की। इस कमरे का निर्माण विशेष रूप से प्रधानमंत्री के लिए किया गया है और इसे सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से जोड़ा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications