मध्य प्रदेश में डम्पर पलटा, 2 मरे, 9 घायल
कटनी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गुरुवार सुबह मजदूरों को ले जा रहा डम्पर पलटने से उसमें सवार एक महिला सहित दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए। हादसे के बाद डम्पर का चालक फरार हो गया।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बरही थाना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य के लिए मजदूर एक डम्पर में सवार होकर बिजपुरा से बरही जा जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण डम्पर का पहिया फंस गया जिसकी वजह से डम्पर पलट गया।
इस हादसे में राममोल सेन (40 वर्ष) और रज्जी बाई चौधरी (36 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य नौ मजदूर घायल हो गए। घायलों को बरही के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications