श्रीलंकाई तमिलों के मसले पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
26 वर्षीय एम. मुत्थु कुमारन को 95 प्रतिशत जली हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार पीएमके की एक तमिल पत्रिका के लिए काम करने वाले कुमारन ने कहा, "यह श्रीलंकाई तमिलों के ज्वलंत मसले पर राज्य और केंद्र सरकार की आंखें खोलने का यह प्रयास है।"
सूत्रों ने बताया कि चेन्नई से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित तूतीकोरिन का रहने वाला कुमारन पिछले छह महीनों से राज्य की राजधानी में काम कर रहा था।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उसके स्वस्थ होने की संभावना ज्यादा नहीं है।
इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, एमडीएमके और वीसीके से संबद्ध विपक्षी विधायकों ने गुरुवार को श्रीलंकाई तमिलों के मसले पर विधानसभा से बहिर्गमन किया।
बहिर्गमन से पहले इन पार्टियों ने विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी की हाल में संपन्न श्रीलंका यात्रा को निर्थक करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications