फिजा ने की खुदकुशी की कोशिश
अनुराधा बाली ऊर्फ फिजा के परिजनों ने बताया कि नींद की गोलियों का अत्याधिक मात्रा में सेवन कर लेने के बाद उनको सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि फिजा की हालत पर नजर रखी जा रही है।
इससे पहले फिजा ने बुधवार को अपने देवर कुलदीप बिश्नोई पर चांद मोहम्मद के अपहरण का आरोप लगाया था। जबकि उनके पति इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि वह अपने मर्जी से गए हैं और उन्होंने इस बारे में फिजा को सूचित भी किया था।
मोहाली पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया है कि यह पति और पत्नी के बीच तकरार का मामला लगता है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में भजनलाल के ज्येष्ठ पुत्र चंद्रमोहन ने इस्लाम कुबूल करते हुए अपना नाम चांद मोहम्मद रख लिया था और इसके बाद उन्होंने अनुराधा बाली ऊर्फ फिजा बानो से निकाह किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications