अमेरिका को मध्यपूर्व की बात सुननी होगी : ओबामा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने समाचार चैनल अल-अरबिया को अपना पहला साक्षात्कार देकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि मध्य पूर्व उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है।

मध्यपूर्व के लिए ओबामा प्रशासन द्वारा नियुक्त नए दूत जॉर्ज मिशेल मंगलवार को मध्यपूर्व जाने वाले हैं। उनकी योजना इजरायल, फिलीस्तीन, मिस्र, जार्डन और सउदी अरब जाने की है।

मिशेल की योजना गाजा में इजरायल और हमास विद्रोहियों के बीच अस्थाई युद्ध विराम और इजरायल और फिलीस्तीन के बीच व्यापक शांति प्रक्रिया पर चर्चा करने की है।

ओबामा ने कहा, "मैंने उनसे सुनने को कहा है क्योंकि हमेशा से अमेरिका निर्देषित करने की भूमिका में रहा है और जबतक हम उनकी नहीं सुनेंगे तब तक हमें इसे प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में पता नहीं चलेगा।"

राष्ट्रपति ने जोर दिया कि इजरायल अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी बना रहेगा और उसकी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व की समस्या के किसी भी समाधान में समय लगेगा और वहां की समस्या को निश्चित तौर पूरे मध्यपूर्व के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+