यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का ख़िताब जीत रचा इतिहास, फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया

Wimbledon 2026 Winner: विंबलडन के जेंटलमैन सिंगल्स फाइनल मैच में प्रथम वरीयता प्राप्त इटली के यानिक सिनर और दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला गया। इसमें सिनर ने धमाका करते हुए जीत दर्ज करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया। सिनर लगातार दो विंबलडन जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

फाइनल शुरू होने के बाद सिनर को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा था। पहला सेट 7-6 से गंवाने के बाद सिनर ने तूफानी वापसी करते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ज्वेरेव को अगले सेट में 7-6 से पराजित करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया।

Wimbledon 2026 winner

तीसरे सेट में सिनर को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ी। यह सेट एकतरफा हो गया। सिनर ने इस बार 6-3 से अपने नाम कर विपक्षी खिलाड़ी के ऊपर दबाव बना दिया। इसके बाद ज्वेरेव अगले सेट में लड़खड़ा गए। इसका फायदा सिनर ने उठा लिया।

चौथे सेट में यानिक सिनर ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए खिताब जीत लिया। गेम पॉइंट लेते ही सिनर कोर्ट पर ही गिर गए। इसके बाद फैंस ने जमकर तालियों से उनका स्वागत किया। सिनर ने खड़े होकर ज्वेरेव को गले लगाया और हाथ मिलाया। इस तरह सिनर ने एक नया इतिहास लिख दिया। ज्वेरेव ने इस साल का फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था लेकिन विंबलडन में उनका जादू नहीं चल पाया।

ज्वेरेव ने मैच के बाद सिनर को बधाई देते हुए कहा कि उनका गेम अच्छा रहा और उनके साथ इस फाइनल में खेलना शानदार बात है। जीत के साथ उन्होंने दर्शा दिया कि क्यों वह दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी हैं।

इस मैच में आकर्षण का केंद्र भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी रहे, वह अभिषेक शर्मा के साथ फाइनल मैच देखने के लिए गए। उनके अलावा युवराज सिंह भी इस मैच को देखने के लिए गए थे। सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों ने सूट पहनकर शिरकत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+