ओबामा के पद ग्रहण पर विशेषांक की योजना बना रहे हैं अखबार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वाशिंगटन पोस्ट ओबामा के पद ग्रहण समारोह की रिपोर्टिग के लिए अपने 70 संवाददाताओं को तैनात करेगा। इसके साथ ही पद ग्रहण वाले दिन अपराह्न् में एक विशेषांक निकालने की भी योजना है। यह अंक अपराह्न् छह बजे तक जनता के बीच होगा और इसकी एक प्रति दो डॉलर में बेची जाएगी।
ट्रेड जर्नल एडिटर एंड पब्लिशर ने मंगलवार को लिखा कि इस ऐतिहासिक अंक की भारी मांग के मद्देनजर वाशिंगटन पोस्ट, विशेषांक की प्रतियां पहले भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था में जुटा हुआ है। पहले उपलब्ध कराई जाने वाली एक प्रति की कीमत 9.95 डॉलर होगी।
ओबामा के गृहनगर शिकागो से प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र शिकागो ट्रिब्यून भी एक विशेष अपराह्न् संस्करण निकालने की योजना बना रहा है।
न्यूयार्क टाइम्स ने शपथ ग्रहण के बाद वाले अंक की प्रसार संख्या को लगभग दो गुना करने की योजना बनाई है। इस अंक की 950,000 अतिरिक्त प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी।
टाइम्स व पोस्ट की ओर से भी शपथ ग्रहण समारोह को समर्पित, रविवार को विशेष पत्रिका प्रकाशित की जा रही है।
इसके अलावा, यूएसए टूडे, 48 पृष्ठों वाला पत्रिका के आकार का एक विशेषांक प्रकाशित करने की योजना बना रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications