अस्थिर पाकिस्तान भारत और दुनिया के लिए खतरा है: अमेरिका

वाशिंगटन, 7 जनवरी(आईएएनएस)। पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में जारी उथलपुथल न सिर्फ भारत, बल्कि शेष दुनिया के लिए खतरा है। अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास के लिए भी यह बड़ा खतरा है। यह कहना है राष्ट्रपति जार्ज बुश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हैडली का।

हैडली ने 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के साथ खास बातचीत में कहा, "नए राष्ट्रपति बराक ओबामा की विदेश नीति के लिए सबसे बड़ी चुनौती इराक या अफगानिस्तान नहीं, बल्कि पाकिस्तान होगा।" हैडली बुधवार को अपना विदाई भाषण देने वाले हैं।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती उथलपुथल हमारे लिए खतरा है। इससे न सिर्फ अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास को खतरा है, बल्कि पड़ोसी मुल्क भारत को भी खतरा है। मुंबई का हमला इसका उदाहरण है। पाकिस्तान के शहरों की सुरक्षा भी खतरे में है।"

हैडली ने कहा कि आतंकवादियों को पाकिस्तान को पूरी तरह अस्थिर करने में कामयाबी मिल गई तो पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैल जाएगी। इसके घातक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की अशांति का समाधान निकाले बिना आप अफगान संकट का हल नहीं ढूंढ़ सकते। यही कारण है कि मैं यह मानता हूं कि आगामी प्रशासन के लिए पाकिस्तान केंद्रीय चुनौती है।"

उन्होंने रूस के साथ रिश्ते को भी ओबामा प्रशासन की प्रमुख चुनौतियों में शुमार किया। हैडली ने प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के मसले पर रूस और यूरोपीय संघ के बीच तनाव को इसका उदाहरण दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+