बुश लाए भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव: न्यूजवीक
अरुण कुमार
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी से दोनों देश भविष्य में शक्ति संतुलन की दृष्टि से एशिया में अच्छी स्थिति में रहेंगे।
अमेरिकी पत्रिका 'न्यूजवीक' ने दोनों देशों के बीच संबंधों में आए इस बदलाव का श्रेय राष्ट्रपति जार्ज बुश को दिया है।
चीन के उदय से एशिया में एशिया में बिगड़ते शक्ति संतुलन ने अमेरिका को प्रेरित किया है वह जापान के साथ रणनीतिक संबंधों में कमी करके भारत के साथ नए संबंध विकसित करे।
अमेरिकी विदेश नीति में बुश द्वारा किए कार्यो का मूल्यांकन करते हुए न्यूजवीक के अंतर्राष्ट्रीय संपादक फरीद जकारिया ने पत्रिका के नए अंक में कहा है कि,"भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव का श्रेय बुश को जाता है।"
जकारिया ने लिखा है कि बिल क्लिंटन के शासन काल में भी भारत-अमेरिकी संबंध काफी प्रगाढ़ हुए ,लेकिन भारत के परमाणु कार्यक्रम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा गया।
उनके अनुसार क्लिंटन प्रशासन ने भारत के परमाणु कार्यक्रम को वैधानिक मान्यता देने से इनकार कर दिया। परंतु भारत के लिए उसके परमाणु कार्यक्रम का महत्व बहुत अधिक है।
बुश ने इस गतिरोध को समाप्त किया और यह सुनिश्चित किया कि भारत परमाणु अप्रसार व्यवस्था में परमाणु शक्ति के एक अपवाद के रूप में शामिल हो सके।
उनके अनुसार भारत और अमेरिका की सरकारों के बीच कई स्तरों पर विकसित होती रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों को ऐसी बढ़िया स्थिति में ला देगी कि उन पर भविष्य में बदलने वाले शक्ति संतुलन का कोई असर नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications