लोकसभा पैनल ने सांसदों सहित अन्य को तलब किया

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। 'वोट के लिए नोट' मामले की जांच के लिए बनाई गई लोकसभा के पैनल ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रेवती रमण सिंह और उन सभी अन्य लोगों को समन जारी किया है जिनका जिक्र स्टिंग आपरेशन के दौरान बनाए गए टेप में आया है।

कांग्रेस सांसद वी.किशोर चंद्र देव की अध्यक्षता वाले आठ सदस्यीय पैनल की सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इलाहाबाद से सपा सांसद रेवती रमण सिंह, नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहायक सुधींद्र कुलकर्णी, सपा महासचिव अमर सिंह के पूर्व सहयोगी संजीव सक्सेना को 18 अगस्त को पैनल की अगली बैठक में तलब किया जाए।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों अशोक अर्गल, फग्गन सिंह कुलस्ते और महावीर भगोरा ने आरोप लगाया था कि 22 जुलाई को विश्वास मत के दौरान सदन में अनुपस्थित रहने के लिए उन्हें सरकार की ओर से पैसे की पेशकश की गई थी और इसके लिए उन्हें अग्रिम राशि का भुगतान भी किया गया था।

कुलकर्णी ने कहा था कि जिस समय अग्रिम राशि का भुगतान किया गया वे एक भाजपा सांसद के आवास पर मौजूद थे।

भाजपा सांसदों ने कहा था कि रेवती रमण सिंह ने उन्हें अमर सिंह से मिलने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि अमर सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने उन्हें पैसों की पेशकश की थी।

अर्गल और कुलस्ते से पैनल पहले ही पूछताछ कर चुका है। पैनल को पहले सोमवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन अब उसकी समय सीमा बढ़ा कर 29 अगस्त तक कर दी गई है।

समिति ने टेलीविजन चैनल सीएनएन-आईबीएन के प्रमुख संपादक राजदीप सरदेसाई से भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। देव के अनुसार चैनल ने भी पैनल के समक्ष स्टिंग संबंधी टेप प्रस्तुत किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+