कोलंबो टेस्ट : भारत 8 विकेट से हारा (लीड-2)
कोलंबो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कोलंबो के सरवनमुत्तु स्टेडियम में खेले गए तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया। सोमवार को भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 268 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका को जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य मिला, जो उसने दो विकेट खोकर बना लिए।
इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला पर 2-1 से कब्जा कर लिया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने एक पारी और 239 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि गॉल में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 170 रनों से जीता था।
श्रीलंका के युवा स्पिन गेंदबाज असंथा मेंडिस 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया, जबकि दूसरी पारी में शानदार शतक लगाने वाले कुमार संगकारा को 'मैन आफ द मैच' खिताब से नवाजा गया।
भारत और श्रीलंका की टीमें अब पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला खेलेंगी। श्रंखला का पहला मैच शुक्रवार 15 अगस्त को कोलंबो में खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications