मंदिर में सीढ़ियां ढहने से फंसे 70 लोग निकाले गए, बचाव कार्य जारी
कोटा, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बचाव दलों ने सोमवार की सुबह यहां से 25 किलोमीटर दूर चंबल नदी घाटी में स्थित गेपरानाथ मंदिर में फंसे 133 में से 70 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मंदिर की सीढ़ियां रविवार को ढह गईं थीं जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे उस समय हुई जब 16 वीं सदी में बने इस मंदिर की ओर जाने वाली पत्थर की सीढ़ियां ढह गईं थी। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए 300 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
एक अधिकारी ने बताया, "रविवार शाम को अंधेरे की वजह से बचाव कार्य शुरू नहीं किए जा सके लेकिन हमने वहां फंसे लोगों को खाना, दूध और बिजली आदि समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।"
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह 11 बजे तक 70 लोगों और दोनों शवों को मंदिर से निकाल लिया गया था। वहां फंसे 63 अन्य लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति के लिए हमने हेलीकॉप्टर तैयार रखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications