मुशर्रफ को जन्मदिन पर न तोहफे न बधाई..

इस्लामाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के 65वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपति भवन में न फूलों का गुलदस्ता पहुंचा न बधाई संदेश।

इस्लामाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के 65वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपति भवन में न फूलों का गुलदस्ता पहुंचा न बधाई संदेश।

सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से की जा रही अपने खिलाफ महाभियोग लगाने की तैयारियों के चलते मुशर्रफ अनिश्चितता से घिरे हुए हैं।

मुशर्रफ शायद ही अपने इस जन्मदिन को कभी भूल पाएंगे, क्योंकि सोमवार को ही नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबलियों में उनके खिलाफ महाभियोग संबंधी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु हो रही है।

राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जन्मदिन के मौके पर हमें एक भी पुष्पगुच्छ या बधाई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।"

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति भवन फूलों से पट चुका था। मुशर्रफ ने कई खास मेहमानों की उपस्थिति में एक बड़ा से केक काटा था साथ ही एक संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया था।

'यूट्यूब' पर पिछले वर्ष मुशर्रफ के जन्मदिन समारोह का वीडियो उपलब्ध है। सोमवार को सुबह से कई लोग इस लिंक को एक दूसरे को भेजने लगे, जिसमें लिखा था, 'मुशर्रफ के दिन अब गिनती में, इस वर्ष कोई समारोह नहीं..'।

नई दिल्ली में 11 अगस्त 1943 में जन्में मुशर्रफ ने वर्ष 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक झटके में सत्ता से बेदखल कर दिया था और अब सत्तारुढ़ गठबंधन उन्हें हटाने की तैयारी कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+