डराने की जगह आपको हंसा भी सकता है 'जीन'

लंदन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अधिकांश लोग डरावनी फिल्में देखते हुए या भूतों की कहानियां सुनते हुए मारे डर के कांप उठते हैं लेकिन अगर ऐसे किसी मौके पर आपका कोई साथी हंसना शुरू कर दे, तो चिंतित होने की बात नहीं है यह महज एक जीन का कारनामा हो सकता है।

एक नए अध्ययन के अनुसार चिता और सोच संबंधी भावनाओं को प्रभावित करने के लिए जिम्मेदार जीन 'सीओएमटी' के विभिन्न रूप यह तय करते हैं कि डर के समय एक व्यक्ति किस तरह की प्रतिक्रिया करेगा।

जर्मनी के बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 96 महिलाओं पर किए गए शोध के बाद बताया कि जिन व्यक्तियों के मस्तिष्क में इस जीन के दो प्रतिरूप होते हैं उनके मन में भयभीत होने की संभावना औरों की तुलना में ज्यादा होती है।

शोधकर्ताओं ने महिलाओं को तीन तरह के चित्र दिखाए। इनमें से पहला चित्र मुस्कराते हुए बच्चों या सलोने जानवरों का, दूसरा बिजली के प्लग जैसी वस्तुओं का तथा तीसरा खतरनाक हथियारों अथवा घायल लोगों का।

पाया गया कि अलग-अलग प्रकार के जीन वाली महिलाओं ने इन चित्रों पर अलग-अलग प्रकार से प्रतिक्रियाएं दीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+