फिल्म 'तीन पत्ती' हालीवुड से प्रभावित नहीं: लीना यादव

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक लीना यादव ने इस बात से इनकार किया कि उनकी दूसरी फिल्म 'तीन पत्ती' हाल में प्रदर्शित हुई हालीवुड फिल्म '21' से प्रभावित है। फिल्म 'तीन पत्ती' में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक लीना यादव ने इस बात से इनकार किया कि उनकी दूसरी फिल्म 'तीन पत्ती' हाल में प्रदर्शित हुई हालीवुड फिल्म '21' से प्रभावित है। फिल्म 'तीन पत्ती' में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

लीना ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं दोनों फिल्मों में समानता होने की बात से इनकार नहीं करती। मैंने फिल्म '21' को अभी देखा भी नहीं है। इस फिल्म के प्रदर्शित होने से बहुत पहले मैंने 'तीन पत्ती' की पटकथा को पूरा कर लिया था, इसलिए यह सवाल ही नहीं होता कि फिल्म 'तीन पत्ती' हालीवुड फिल्म '21' से प्रभावित है।"

लीना इससे पहले अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता संजय दत्त को लेकर फिल्म 'शब्द' बना चुकी हैं।

रॉबर्ट लुकेटिक की फिल्म '21' गणित के एक ऐसे प्रोफेसर की कहानी है जो अपने छह मेधावी छात्रों को ब्लैकजेक (एक प्रकार जुआ) नामक खेल का प्रशिक्षण देता है और जुआ खेलने लॉस वेगास भेजता है।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 'मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी'(एमआईटी) और अमेरिका की अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के उन छात्रों पर आधारित है, जिसे ब्लैकजेक खेलने का प्रशिक्षण दिया जाता था।

लीना ने स्वीकार किया कि उनकी फिल्म एमआईटी ब्लैकजेक के दल से प्रभावित है। इसके बावजूद फिल्म में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस फिल्म में अमिताभ प्रोफेसर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने पांच मेधावी छात्रों को प्रशिक्षण देते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+