टिकट कंडक्टर के लिबास में चोर

इंदौर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। चलती रेलगाड़ियों में टिकट कंडक्टर के लिवास में यात्रियों का माल साफ करने वाला चोर आखिरकार इंदौर की रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने टी़ सी़ बनकर चोरी करने वाले दिनेश कुकरेजा के पास से 24 अटैची और लाखों का माल बरामद किया है।

जी़ आऱ पी़ के इंसपेक्टर अरविंद खरे ने बताया कि ग्वालियर का रहने वाला दिनेश इंदौर से गुजरने वाली गाड़ियों में टिकट कंडक्टर बनकर चढ़ता था। ट्रेन जैसे ही किसी स्टेशन पर रुकती और यात्री चाय पानी आदि के लिए नीचे उतरता, दिनेश मौका ताड़कर अटैची या बैग ले उड़ता। उसने अब तक दर्जनों यात्रियों को अपना शिकार बनाया है।

दिनेश ने अपना निवास सर्वटे बस स्टैंड के पास स्थित एक लाज में बनाया था। वह चुराई गई अटैची अथवा बैग में मिले नए कपड़ों को प्लेट फार्म पर ही बेच देता था। सोमवार को दिनेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसने सारा राज उगल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+