धवन और भगनानी बनाएंगे एक और हास्य फिल्म

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता वाशु भगनानी मशहूर निर्देशक डेविड धवन के साथ मिलकर एक हास्य फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' का निर्माण करने जा रहे हैं।

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता वाशु भगनानी मशहूर निर्देशक डेविड धवन के साथ मिलकर एक हास्य फिल्म 'डू नॉट डिस्टर्ब' का निर्माण करने जा रहे हैं।

भगनानी और धवन इससे पहले 'हीरो नं.1' और 'बीबी नं.1' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। भगनानी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह फिल्म हास्य से भरपूर होगी, जो पूरी तरह मौलिक विचार और पटकथा पर आधारित होगी। डेविड और मैं इस फिल्म की योजना पर एक साथ काम कर रहे हैं।"

धवन ने कहा, "अभिनेता गोविंदा कहते हैं कि उनका मुझपर पूरा यकीन है, लेकिन मैं भयभीत हूं। मैं उन्हें पुन: परदे पर उतार है लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि मेरी फिल्म पूर्व की फिल्मों से अलग होगी। साथ ही हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि दर्शक कुछ अलग देखना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, "आप फिल्म जन्नत को देखें, उसकी सफलता का स्वागत किया गया। लेकिन, मैं गोविंदा के साथ बहुत अलग नहीं कर सकता।"

फिल्म में गोविदा और सुष्मिता सेन प्रमुख भूमिका में हैं। इससे पहले दोनों वर्ष 2002 में 'क्यों की..मैं झूठ नहीं बोलता' में एक साथ नजर आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+