बसपा विधायक के घर के सामने खुदकुशी का प्रयास
लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। लखनऊ में सोमवार को सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक ओ. पी. सिंह के घर के सामने एक चाय बेचने वाले ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलस चुके चायवाले को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कर दिया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक है।
राजधानी के पूर्वी क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक परेश पांडे ने आईएएनएस को बताया कि कमलेश कश्यप नामक एक चाय बेचने वाले ने सत्तारूढ़ बसपा विधायक ओ. पी. सिंह के घर के सामने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
उन्होंने कमलेश के पुत्र दीपू के बयान के हवाले से बताया कि उसके पिता कमलेश ने उससे 200 रुपये लिए और मिट्टी का तेल खरीदकर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। कमलेश को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
अधिकारी के अनुसार कमलेश का बयान लेने की कोशिश की जा रही है। उधर दीपू ने आरोप लगाया कि उसके पिता विधायक के घर के सामने चाय की दुकान लगाते थे, लेकिन विधायक ने उसके पिता को दुकान हटाने की धमकी दी थी। इसी बात पर उसके पिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि ओ. पी. सिंह सुल्तानपुर जिले से सत्तारूढ़ बसपा के विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications