हुर्रियत नेता की हत्या, घाटी में कर्फ्यू

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के वरिष्ठ नेता शेख अब्दुल अजीज समेत चार लोगों की सोमवार को पुलिस के साथ झड़प के दौरान मौत हो गई। अजीज की मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव बढ़ने की आशंका के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है।

अजीज अपने समर्थकों के साथ आज बारामुला जिले में स्थित भारत-पाक नियंत्रण रेखा की ओर मार्च कर रहे थे। इस दौरान पुलिस बलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान अजीज पुलिस की गोली का शिकार हो गए। इस घटना में अजीज समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है।

इस घटना के बाद श्रीनगर समेत घाटी के महत्वपूर्ण जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+