जार्जियाई राष्ट्रपति का इस्तीफा चाहता है रूस : अमेरिका

न्यूयार्क , 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने जार्जिया के घटनाक्रम की समीक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रविवार को हुई बैठक में कहा कि रूस जार्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली इस्तीफा का इस्तीफा चाहता है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत जालमी खलीलजाद ने परिषद को बताया कि रूसी विदेशमंत्री ने संघर्ष के सिलसिले में अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलीजा राइस से चर्चा के दौरान साकाश्विली के इस्तीफे की मांग की।

लेकिन रूसी विदेश मंत्री ने मास्को में इसका खंडन करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने साकाश्विली को रूसी नागरिकों के खिलाफ किए जा अपराधों के लिए दोषी ठहराया था, लेकिन उनके इस्तीफे की मांग नहीं की थी। वे केवल यह चाहते हैं कि जार्जियाई सेनाएं दक्षिणी ओस्सेतिया से लौट जाएं।

ब्रिटिश उपराजदूत करेन पियर्स ने कहा कि साकश्विली ने रूस के प्रधानमंत्री व्लादीमीर पुतिन से बात करने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

पियर्स ने कहा कि यदि नेता एक दूसरे से बात नहीं करेंगे, तो यह समझना मुश्किल है कि शांति प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी।

ताजा संघर्ष छिड़ने के बाद से सुरक्षा परिषद चार बार बैठक कर चुकी है, लेकिन उसे इसे रोकने में कोई सफलता नहीं मिली है।

उधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने रविवार को चेतावनी दी है कि जार्जिया के प्रांत अब्खाजिया में भी संघर्ष फैल सकता है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी। इस बात के समाचार मिल रहे हैं कि जार्जिया से अलग होने की मांग कर रहे इस प्रांत ने भी सैनिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

मून ने अब्खाजिया में बढ़ते तनाव और ऊपरी कोदोरी घाटी में जारी बमबारी पर चिंता प्रकट की। अब्खाजिया ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र से अपने 15 सैन्य पर्यवेक्षकों को ऊपरी कोदोरी घाटी से हटाने की मांग की थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक सुकुमी चले आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+