विज्ञापन की दुनिया में सचिन व धोनी को मात देंगे बिंद्रा!

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा विज्ञापन की दुनिया में भी दिग्गजों को मात दे सकते हैं।

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा विज्ञापन की दुनिया में भी दिग्गजों को मात दे सकते हैं।

बिंद्रा से जड़ी एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फर्म के मुताबिक वे प्रति विज्ञापन दो करोड़ रुपये ले सकते हैं जो किसी भी भारतीय खेल सितारे द्वारा लिए जाने वाली राशि के बराबर है।

निशानेबाजी से जुड़े फर्म 'कॉलेज स्पोर्ट्स मैनेजमेंट' की निदेशक लतिका खनेजा ने कहा, "मैं ऐसा कोई कारण नहीं देख रही हूं कि बिंद्रा दो करोड़ रुपये से कम राशि की मांग करें।"

एक अन्य विज्ञापन पेशेवर ने कहा, "वे युवा हैं, अच्छे दिखते हैं और उनका चेहरा फोटोजेनिक है। एक अच्छे अनुबंध के लिए ये सारी खूबियों मायने रखतीं हैं।"

यदि खनेजा का आकलन सही साबित होता है तो विज्ञापन की दुनिया में बिंद्रा का कद क्रिकेट के सितारे सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बराबर होगा।

बीजिंग ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के दल को प्रायोजित करने वाली कंपनी सैमसंग इंडिया की महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) रुचिका बत्रा ने कहा, "हमने उन्हें एथेंस में सहयोग किया। हमने उन्हें अब भी सहयोग किया है। यह एक सपना था जो हमारे और उनके लिए साकार हुआ।"

भारतीय खेल सितारे मुश्किल से अनुबंध की राशि के बारे में बताते हैं लेकिन बाजार की सूचनाओं के मुताबिक विश्व के सबसे महंगे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर प्रति विज्ञापन तीन करोड़ रुपये लेते हैं। माना जाता है कि धोनी के अनुबंध एक से दो करोड़ के बीच होते हैं।

वर्ष 2004 में 24 वर्षीय बिंद्रा से अनुबंध करने वाली फर्म कोलाज अन्य खिलाड़ियों वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और इशांत शर्मा के लिए भी काम करती है।

खनेजा के मूल्यांकन के मुताबिक इन खिलाड़ियों द्वारा लिया जाने वाला धन नए ओलंपिक हीरो को मिलने वाले धन से कम होगा।

इसी कंपनी ने एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए काम किया। वर्ष 2005 और 2006 में राठौड़ को सहारा समूह, हीरो होंडा और कोका कोला के साथ जुड़ने का मौका मिला।

सैमसंग इंडिया, जिसने बिंद्रा सहित सात एथलीटों को बीजिंग के लिए स्कॉलरशिप मुहैया करवाई थी, बिंद्रा को बधाई देने के लिए कंपनी मंगलवार को विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करने जा रही है।

अमिर खान के अलावा वर्तमान में सैमसंग के पास कोई ब्रांड एंबेस्डर नहीं है हालांकि बत्रा ने बिंद्रा को ब्रांड एंबेस्डर बनाने के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा, "मैं इतना ही कहूंगी कि हम बिंद्रा के साथ जुड़े रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+