ब्रिटेन के शीर्ष 10 खुदरा कारोबारियों में भारतीय भी

दीपांकर डे सरकार

दीपांकर डे सरकार

लंदन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में निजी क्षेत्र के शीर्ष 10 खुदरा कारोबारियों की फेहरिस्त में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी करोबारी ने भी जगह बनाई है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने निजी क्षेत्र के शीर्ष 100 खुदरा कारोबारियों की सूचि प्रकाशित की है। भारतीय मूल के टॉम सिंह और पाकिस्तानी मूल के अनवर परवेज ने इस सूची के शीर्ष 10 कारोबारियों में जगह बनाई है। सिंह फैशन श्रृंखला 'न्यू लुक' और परवेज नकद किराना आउटलेट 'बेस्टवे' का संचालन करते हैं।

पंजाब के फगवाड़ा के निकट थकारकी में जन्में सिंह एक साल की उम्र में वर्ष 1950 में ब्रिटेन गए थे। उस दौरान उनका परिवार घर-घर जाकर कारोबार करता था। 1950 के दशक के अंतिम वर्षो में उनके परिवार ने अपनी पहली खुदरा दुकान खोली थी।

सिंह ने अपनी पत्नी के साथ वर्ष 1969 में पहली दुकान खोली थी। वर्ष 1982 में उन्होंने अपनी दुकान को अपने पिता की दुकान के साथ मिलाया और 'न्यू लुक रिटेलर्स' नामक फैशन श्रृंखला की शुरुआत की। तब इस श्रृंखला के लगभग 20 स्टोर थे।

इस समूह ने 1990 के दशक के शुरुआती वर्षो में दक्षिण-पश्चिम इंगलैंड में लगभग 40 नए स्टोर खोले। इसके बाद इस समूह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तेजी से कारोबारी विस्तार किया। नतीजतन वर्ष 1994 तक समूह के स्टोरों की संख्या 200 तक पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यू लूक की वार्षिक बिक्री फिलहाल 1.2 अरब पाउंड है। कंपनी ने अब फ्रांस जैसे विदेशी बाजारों में कारोबारी विस्तार की योजना बनाई है। फ्रांस में कंपनी का कारोबार पहले से ही स्थापित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+