करीब सवा लाख लोगों ने वैद्यनाथ को जल चढ़ाए

देवघर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जिले के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के अंतिम सोमवार को आज लगभग सवा लाख कांवड़ियों ने कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया। भीड़ का आलम यह था कि मंदिर से लगभग 6 किलोमीटर तक कांवड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी।

कतारबद्ध कांवड़ियों को व्यवस्था के अनुसार बाबा वैद्यनाथ मंदिर जलार्पण के लिए आगे बढ़ाया जा रहा था। श्रावण माह के अंतिम सोमवार के कारण महिला कांवड़ियों की अच्छी खासी भीड़ की वजह से महिलायों की कतार भी काफी लंबी थी। कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

वैद्यनाथ धाम मंदिर के प्रभारी सह देवघर के कार्यपालक दंडाधिकारी रामचन्द्र पासवान ने आईएएनएस को बताया कि सुबह चार बजे से कांवड़ियों की भीड़ लग गई थी। जलार्पण का कार्यक्रम चार बजे सुबह से प्रारंभ होकर रात 11 बजे तक चला।

पूरे देवघर में शिव भक्ति की गंगा बह रही थी तथा पूरे क्षेत्र का चप्पा-चप्पा गेरूआ रंग में रंग गया था। पूरा देवघर बोलबम के नारों से गूंज रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+