सिमी कार्यकर्ताओं का इंदौर से दूसरी जेलों में स्थानांतरण

इंदौर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर इंदौर की केंद्रीय जेल में बंद प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के कार्यकर्ताओं को अन्य जेलों में स्थानान्तरित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है।

गुप्तचर एजेंसी और जेल मुख्यालय ने सुरक्षा की दृष्टि से इंदौर जेल में बंद सिमी कार्यकर्ताओं को अन्य जेलों में स्थानांतरित करने के बीते दिनों निर्देश जारी किए थे। उसी के तहत रविवार से सिमी कार्यकर्ताओं को इंदौर से बाहर भेजने की कार्रवाई शुरू की गई है।

केंद्रीय जेल इंदौर में सिमी के कुल 19 कार्यकर्ता बंद थे, जिनमें से सिमी प्रमुख सफदर नागौरी व दो अन्य को रीवा, यासीन तथा कमरूद्दीन नागौरी को सतना और अब्दुल रज्जाक व एक अन्य को शहडोल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।

केंद्रीय जेल के अधीक्षक संजय पांडे ने सिमी कार्यकर्ताओं के स्थानांतरण की पुष्टि की है। इंदौर जेल में शेष सिमी कार्यकर्ताओं को प्रदेश के नौ अन्य जेलों में भेजा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+