अब्खाजिया ने जार्जियाई फौजों से कोदोरी घाटी छोड़ने को कहा
तबलिसी(जार्जिया), 11 अगस्त (आईएएनएस)। जार्जिया और रूस के बीच सोमवार को टकराव और बढ़ने के आसार हो गए, जब खुद को पृथक घोषित कर चुके एक अन्य काकेशियाई राज्य अब्खाजिया ने भी जार्जियाई फौजों से ऊपरी कोदोरी घाटी छोड़ने या हमले के लिए तैयार रहने को कहा।

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार अब्खाजियाई नेता ने कहा कि ऊपरी घाटी पर तैनात जार्जियाई ठिकानों को अब्खाजियाई फौजे घेर चुकी हैं।
जार्जिया के साथ संघर्ष बढ़ने की आशंका के मद्देनजर रूस ने पिछले कुछ दिनों में ही अब्खाजिया में नौ हजार सैनिक और 350 बख्तरबंद गाड़ियां भेजी हैं। रूस ने कहा है कि यह कदम अब्खाजिया में मौजूद शांतिरक्षकों की सहायता के लिए उठाया गया है। उधर संयुक्त राष्ट्र मिशन ने पिछले सप्ताह के अंत में अपने पर्यवेक्षकों को क्षेत्र से वापस बुला लिया।
इस बीच जार्जिया से सटे दक्षिणी अब्खाजिया सीमाक्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है,जबकि तबलिसी की ओर से मिली खबरों में जुगदीदी क्षेत्र में जार्जियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी की बात कही गई है।
इस बीच मध्य जार्जियाई कस्बे के रूस की ओर से ताजा बमबारी की चपेट में आने की खबर है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अब्खाजिया कोदोरी घाटी को अपना हिस्सा मानता है, जबकि जार्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली ने वर्ष 2006 में ऊपरी कोदोरी घाटी में प्राधिकरण बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications