वंचित वर्ग के बच्चों के लिए कारपोरेट जगत ने लगाई दौड़

बेंगलुरू, 11 अगस्त (आईएएनएस)। देश के सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र बेंगलुरू के कारपोरेट जगत वंचित वर्ग के बच्चों की मदद के लिए धन इकट्ठा करने के लिए आयोजित रिले दौड़ में शामिल हुआ।

रविवार को आयोजित 20 किलोमीटर लंबी रिले दौड़ 'अरबन स्टैंपिड' को आयोजकों और धावकों ने सफल बताया। इसमें 312 धावकों ने 78 अलग-अलग टीमों में हिस्सा लिया था।

अरबन स्टैंपिड के आयोजक 'रनर्स फॉर लाइफ' के प्रबंधक अरविंद भारती ने आईएएनएस से कहा, "सभी प्रतिभागियों के लिए यह महान मौका था। हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि वंचित वर्ग के बच्चों के लिए हम अच्छी खासी रकम दान में देंगे। यह रकम इस कार्यक्रम के दौरान इकठा की गई थी।"

रिले दौड़ के माध्यम से इकठा किए गए धन स्थानीय गैर सरकारी संगठन 'ड्रीम ए ड्रीम' को दी जाएगी। यह संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए काम करती है।

इस रिले दौड़ का उद्घाटन शिखा टंडन ने किया। टंडन तैराक हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में आयोजित एथेंस ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+