सीआईडी के समक्ष पेश होंगे आसाराम बापू के पुत्र

अहमदाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात सरकार की अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी) ने आसाराम बापू के पुत्र नारायण सिंधी को दो दिनों के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

गुजरात सीआईडी अहमदाबाद स्थित आसाराम बापू ट्रस्ट के स्कूल के दो बच्चों की मौत की जांच कर रहा है।

नारायण फिलहाल साबरकांठा जिले में एक आश्रम में रहते हैं। उन्हें फैक्स के माध्यम से भेजे गए एक संदेश में सीआईडी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया।

स्थानीय मीडिया में बच्चों की मौत को लेकर आई रिपोर्टो के बाद सीआईडी ने यह कदम उठाया है। रिपोर्टो के मुताबिक बच्चों की मौत चमत्कारिक अनुष्ठानों के कारण हुई हो सकती है, जिसमें कथित रूप से सिंधी भी शामिल थे। हालांकि इस घटना में सिंधी के सीधे तौर पर शामिल होने के कोई प्रमाण फिलहाल नहीं हैं।

आश्रम से गायब होने के दो दिन बाद दीपेश और अभिषेक के शव गत पांच जुलाई को साबरमती नदी के किनारे बरामद हुए थे।

शवों के पोस्टमार्टम में एक बच्चे के शव से आंतरिक अंग गायब पाए गए थे। इसके बाद अटकलें शुरू हो गई थीं कि चमत्कारिक अनुष्ठानों में इन बच्चों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

दोनों बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चों की मौत आश्रम के अंदर चमत्कारिक अनुष्ठानों के दौरान हुई और उसके बाद उनके शव नदी किनारे फेंक दिए गए।

घटना के बाद भड़के जनाक्रोश और हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद यह मामला सीआईडी को सौंप दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+