श्रीलंकाई सेना के साथ संघर्ष में लिट्टे के 49 लड़ाके ढेर
कोलंबो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंकाई सेना ने वन्नी में रविवार को हुए संघर्ष में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)के कम से कम 49 लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। इस संघर्ष में सेना के एक जवान को भी जान गंवानी पड़ी।
मीडिया सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी (एमसीएनएस)के मुताबिक वावूनिया जिले में सेना की कार्रवाई में लिट्टे के 19 लड़ाके मारे गए और सेना के एक जवान की भी मौत हो गई।
एमसीएनएस के मुताबिक जाफना के कैलाली में सेना की कार्रवाई में 15 लड़ाके मारे गए, जबकि वेली-ओया जिले में हुई एक अन्य घटना में सेना ने लिट्टे के 15 लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। सेना ने सात लड़ाकू के शव भी बरामद किए हैं।
खबरों में कहा गया है कि रविवार के संघर्ष में 10 जवान भी घायल हो गए। विद्रोहियों ने सेना के ताजा दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
दिसंबर 2006 से श्रीलंकाई सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 5000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications