रूसी हमले के विरोध में जार्जिया में प्रदर्शन
त्बिलिसी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जार्जिया की राजधानी तबलिसी में रविवार शाम हजारों नागरिकों ने रूसी सेनाओं के हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।
दक्षिण ओस्सेतिया के मसले पर रूस और जार्जिया के बीच झड़पों के बाद जार्जियाई नागरिकों ने यह प्रदर्शन किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जार्जियाई सेनाओं के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए करीब 3000 लोग शहर की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली के समर्थन में नारे लगाते हुए जार्जिया का झंडा फहरा रहे थे। प्रदर्शनकारी 'रूस रूको' के नारे लगा रहे थे।
करीब चार दिन के संघर्ष के बाद रूसी सेनाओं ने रविवार को दक्षिण ओस्सेतिया की राजधानी तस्किनवाली पर कब्जा जमा लिया है। उधर जार्जिया सरकार ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा कर दी है।
दक्षिण ओस्सेतिया की राजधानी से जार्जियाई सेनाओं की वापसी की पुष्टि के बावजूद संघर्ष जारी रहने के समाचार हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रूसी बमवर्षक विमानों ने तबलिसी हवाई अड्डे पर बमबारी की और कई जार्जियाई लड़ाकू जहाजों को डुबा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*