किसानों को रेडियो के माध्यम से मिलेगी खेती-बारी की जानकारी
बिहार के कृषि मंत्री नागमणि ने आज पत्रकारों को बताया, 'मास मीडिया सपोर्ट टू एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन' के अंतर्गत केंद्र सरकार ने कृषि प्रसार कार्यक्रमों के लिए बिहार में लो पावर ट्रांसमिशन आधारित एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना की मंजूरी दे दी है तथा इसके लिए राशि भी आवंटित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से बाढ़, हाजीपुर, समस्तीपुर और जमुई में ऐसे चार रेडियो स्टेशन की मांग की थी, लेकिन मंजूरी सिर्फ एक को मिली है।
मंत्री ने बताया कि किसान रेडियो के माध्यम से अब खेतीबारी की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को मौसम और कीट प्रबंधन में खेतीबारी से जुड़ी जानकारी भी इस रेडियो स्टेशन के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावे किसानों के हित में चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं की भी जानकारी इस माध्यम से उन तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस रेडियो स्टेशन का रेंज 15 किलोमीटर ही होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications