मुशर्रफ की गलत नीति के कारण पाकिस्तान में मजबूत हो रहा है तालिबान

नई दिल्ली, 11 अगस्त(आईएएनएस)। पाकिस्तान में तालिबान के बढ़ते असर की वजह पाक सेना और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की गलत नीति है। जाने-माने पाकिस्तानी पत्रकार व विद्वान अहमद राशिद की नई पुस्तक में यह लिखा गया है।

नई दिल्ली, 11 अगस्त(आईएएनएस)। पाकिस्तान में तालिबान के बढ़ते असर की वजह पाक सेना और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की गलत नीति है। जाने-माने पाकिस्तानी पत्रकार व विद्वान अहमद राशिद की नई पुस्तक में यह लिखा गया है।

तालिबान के हर पहलू से वाकिफ अहमद राशिद आतंकवाद और रणनीतिक मसलों पर अपनी खोजी खबरों और विचारोत्तेजक लेखों के लिए जाने-जाते हैं। उन्होंने अपनी ताजा पुस्तक 'डिसेंट इनटू केओस' में पाक सेना और मुशर्रफ की आतंकवाद, खासकर तालिबान, के प्रति लचर नीति पर विस्तृत प्रकाश डाला है। पेंग्विन से प्रकाशित इस पुस्तक में उन्होंने लिखा है कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों की पीड़ा समझे, ना कि उसकी अनदेखी करे।

इस पुस्तक में अफगानिस्तान के मोर्चे पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की विफलता पर भी उन्होंने प्रकाश डाला है। उन्होंने इस पुस्तक में लिखा है, "आज तालिबान अप्रत्याशित रफ्तार से पाकिस्तान में अपना नेटवर्क फैला रहा है। अगर मुशर्रफ और सेना से चूक नहीं होती, तो उसे सिर उठाने का मौका नहीं मिलता।"

उन्होंने लिखा कि 2008 के चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की जीत से दहशतगर्दी के बरक्स जम्हूरियत के मजबूत होने के आसार बढ़े हैं, पर यह तभी संभव है,जब सेना, खुफिया एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी, सरकार और नेताओं के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुटता व तालमेल हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+