जाली नोट प्रकरण : सीजेएम के समक्ष पेश होंगे मुख्य आरोपी

लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। डुमरियागंज के सिद्धार्थनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में जाली नोट पाए जाने के मामले के मुख्य आरोपी बैंक के कैशियर सुधाकर त्रिपाठी और उनके सहयोगी आबिद शेख सोमवार को लखनऊ जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के समक्ष पेश होंगे।

विशेष जांच दल (एसआईटी) के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थनगर के सीजेएम से आग्रह किया था कि इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निरोधक), लखनऊ को स्थानांतरित कर दिया जाए। सिद्धार्थनगर के सीजेएम ने इसकी स्वीकृति दे दी।

पुलिस के मुताबिक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुधाकर त्रिपाठी और उनके सहयोगी आबिद शेख के घर रविवार को एसआईटी टीम ने छापा मारा। त्रिपाठी के घर से 10 किलो सिक्के पर और एक पर्स बरामद हुआ। एसआईटी पर्स के कागजातों से महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आबिद पत्रकारिता और समाज सेवा के नाम पर जाली नोटों का गोरखधंधा करता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+