उड़ीसा में बाढ़ : 4 मरे, 6 लापता
भुवनेश्वर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में गुरुवार से अब तक चार लोगों की मौत हो गई और छह लापता हो गए। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।
मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के संबलपुर, रायगढ़, गंजम, गजपति, कालाहांडी और बोलनगीर जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
राज्य के आपात नियंत्रण कक्ष के अधिकारी पद्मनव बहेरा ने बताया कि बोलनगीर जिले में जमाईपाली के निकट एक नदी के उफान में एक जीप के बह जाने से दो बच्चों समेत पांच लोग रविवार की शाम से लापता हैं। जीप में कुल 21 लोग सवार थे जिनमें से 16 को बचा लिया गया।
बहेरा ने बताया कि संबलपुर में शुक्रवार को तीन लोग डूब गए, गुरुवार को एक महिला डूब गई और रायगढ़ जिले में शुक्रवार से एक आदमी के लापता होने की सूचना है।
उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। गंजम जिले के काशीनगर में केवल वंशधारा ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, इसमें भी जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications