ब्रिटेन में राजनीतिक शरण चाहते हैं शिनवात्रा

बैंकाक, 11 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा ब्रिटेन में राजनीतिक शरण की इच्छा लेना चाहते हैं।

शिनवात्रा ने लंदन में इस बारे में सोमवार को यह बयान उस समय जारी किया, जब उन्हें और उनकी पत्नी पूजामान को बैंकाक लौटना था। शिनवात्रा को भ्रष्टाचार के एक मामले में उपस्थित होने के लिए सोमवार को बैंकाक पहुंचना था।

थाईलैंड के टेलीविजन स्टेशनों में सोमवार को शिनवात्रा का बयान पढ़ा गया। उन्होंने कहा कि वे ब्रिटेन में इस कारण राजनीतिक शरण लेना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें थाइलैंड के न्यायालयों से उम्मीद नहीं है।

शिनवात्रा ने कहा कि 19 सितंबर 2006 को सेना द्वरा तख्तापलट के बाद उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। गौरतलब है कि शिनवात्रा जब न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने गए थे, उसी समय सेना ने तख्तापलट कर दिया था।

शिनवात्रा ने कहा कि कई बार उनकी हत्या का प्रयास भी किया जा चुका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बीजिंग से रविवार को शिनवात्रा और उनकी पत्नी का बैंकाक पहुंचने का कार्यक्रम था। वे दोनों ओलंपिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को बीजिंग गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+