बीजिंग ओलंपिक : रब ने सुनी बिंद्रा परिवार की फरियाद, पुत्र ने किया नाम रोशन

चंडीगढ़, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बीजिंग ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतकर देश और मां-बाप का नाम रोशन करने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के परिवार की फरियाद रब ने सुन ली।

बिंद्रा परिवार ने स्थानीय गुरुद्वारे में रविवार को विशेष प्रार्थना आयोजित की थी।

अभिनव की इस कामयाबी के बाद से उनके पिता और उद्योगपति ए. एस. बिंद्रा के फार्महाउस में उत्सव का माहौल है। चंडीगढ़ से करीब 15 किलोमीटर दूर फार्महाउस में बिंद्रा ने कहा, "मैं आज बहुत गौरवांवित और खुश महसूस कर रहा हूं। अभिनव ने वह कर दिखाया, जिसपर देश को नाज है। उसने अपनी पहचान बिना किसी शोर-गुल के लक्ष्य को भेदने वाले शख्स के रूप में बनाई है।"

अभिनव के माता-पिता ने रविवार को सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारे में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया था। कुछ ही घंटों के बाद ही प्रार्थना का फल स्वर्ण पदक के रूप में मिल भी गया।

फार्महाउस में मीडिया और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं और सवालों का जवाब देते हुए अभिनव के माता-पिता काफी व्यस्त दिख रहे थे।

मां बबली बिंद्रा ने कहा, "हमें अपने बेटे पर गर्व है। उसने देश के लिए महान कार्य किया है। हम अभिनव की अगुवाई करने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वह गुरुवार को स्वदेश लौट रहा है। लेकिन इससे पहले हम अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+