अमरनाथ के लिए रवाना हुई पवित्र 'छड़ी मुबारक'

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीअमरनाथ श्राईन बोर्ड को आवंटित वनभूमि वापस लिए जाने को लेकर उपजे विवाद और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार को भगवान शिव की पवित्र 'छड़ी मुबारक' अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई।

'छड़ी मुबारक' के अभिरक्षक स्वामी दीपिंदर गिरि के नेतृत्व में लगभग 200 श्रद्धालुओं ने दो महीने तक चलने वाली हिंदुओं की अमरनाथ तीर्थयात्रा के समापन की शुरुआत के लिए आज विशेष प्रार्थना की। इसकी शुरुआत श्रीनगर के लाल चौक स्थित दशनामी अखाड़ा मंदिर से हुई।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र 'छड़ी मुबारक' उठाया और यह जुलूस दक्षिण कश्मीर के पहलगाम शहर की ओर चल पड़ा।

गिरि ने आईएएनएस से कहा, "यहां से अमरनाथ मंदिर के लिए आज भगवान शिव की पवित्र 'छड़ी मुबारक' की यात्रा शुरू हो गई। फिलहाल मेरे साथ दो सौ श्रद्धालु हैं। पहलगांव के आगे की यात्रा में और श्रद्धालुओं के जुड़ने की संभावना है।"

गिरि ने सभी तीर्थयात्रियों से पवित्र धार्मिक भावना के प्रदर्शन की अपील की और कहा कि तीर्थयात्रा के नाम पर किसी तरह की राजनीति करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। गिरि वर्ष 2006 तक श्री अमरनाथ श्राइनबोर्ड (एसएएसबी) के सदस्य थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+