रैनबैक्सी के एक शेयर के लिए 737 रुपये चुकाएगी डाईची
टोक्यो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की औषधि निर्माता 'डाईची सैक्यो कंपनी लिमिटेड' खुली पेशकश के तहत समान क्षेत्र की भारतीय कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज के शेयरधारकों को 737 रुपये प्रति शेयर चुकाएगी।
टोक्यो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की औषधि निर्माता 'डाईची सैक्यो कंपनी लिमिटेड' खुली पेशकश के तहत समान क्षेत्र की भारतीय कंपनी रैनबैक्सी लेबोरेटरीज के शेयरधारकों को 737 रुपये प्रति शेयर चुकाएगी।
सोमवार को जारी डाईची के एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक डईची खुली पेशकश के तहत 737 रुपये प्रति शेयर की दर से रैनबैक्सी के अधिकतम 92,519,126 शेयर खरीदने का प्रयास करेगी, जो कुल हिस्सेदारी का 20 प्रतिशत है। इन शेयरों की कुल कीमत 6818.6 करोड़ रुपये होगी।
यह पेशकश 20 दिन के लिए होगी, जो आगामी 16 अगस्त को खुलकर चार सितंबर को बंद हो जाएगी।
गौरतलब है कि डाईची ने इस वर्ष जून में रैनबैक्सी की 34.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने पर सहमत हो गई थी। ये शेयर कंपनी के अध्यक्ष मालविंदर सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों जैसे प्रवर्तकों के कब्जे में थे।
डाईची ने रैनबैक्सी के अन्य शेयरों को खरीदने के लिए खुली पेशकश की घोषणा की थी, ताकि कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 50.1 प्रतिशत तक पहुंचाई जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications