भाजपा ने संप्रग के घटक दलों पर उठाए सावल

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र की सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके घटक दल देशहित और आर्थिकहित को नजरअंदाज करके उसे कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने पार्टी के नियमित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "संप्रग के घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (राजग) के मुखिया लालू प्रसाद यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बड़ी निर्लज्जता के साथ स्टूडेंड्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) का समर्थन किया था और अब उसके एक अन्य घटक दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने ट्रकों को लेकर पाकिस्तान अधिकृत मुजफ्फराबाद ले जाने का प्रयास किया।"

उन्होंने कहा, "संप्रग की बनावट ही ऐसी है कि उसके घटक दल भारतीय हितों को नजरअंदाज करके उसे कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा इन राजनीतिक दलों की निंदा करती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+