अफगानिस्तान में 25 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

काबुल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगान में अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एएनएसएफ) और गठबंधन सेना के संयुक्त अभियान में कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए जबकि आठ नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।

सेना ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि खास ओरुजगान जिले में आतंकवादियों ने एक आवासीय इमारत से गठबंधन सैनिकों पर हमला बोला। आतंकवादियों ने इमारत में 11 लोगों को बंधक बना कर रखा था।

जवाबी कार्रवाई में गठबंधन सैनिकों ने इमारत पर हमला बोल दिया, जिसमें 25 आतंकवादी मारे गए। इसी कार्रवाई में आठ नागरिक भी मारे गए। कार्रवाई के बाद वहां से तीन नागरिक मिले।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख जुमा गुल हुमात ने कहा कि सैनिकों पर हमले के लिए तालिबानी लड़ाके नागिरकों के मकानों का प्रयोग करते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हुमात के हवाले से बताया कि सेना की कार्रवाई में दुर्भाग्यवश आठ नागरिक मारे गए।

एक अन्य घटना में कंधार प्रांत में रविवार को एक हमले में पांच नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए, जबकि पूर्वोत्तर हिस्से में अमेरिकी नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों के हवाई हमले में कई अन्य लोग मारे गए।

इसबीच दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबानियों के हमले में उत्तर अंटलाटिक संधि संगठन (नाटो) सेना में शामिल कनाडा का एक जवान मारा गया, जबकि देश के अन्य हिस्सों में 20 से ज्यादा आतंकवादी पकड़े गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+