मप्र में बारिश से जन-जीवन प्रभावित
भोपाल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। जबलपुर और गुना शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है, जबकि दमोह जिले में चालीस से अधिक मकानों के ढहने की खबर है।
दमोह के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिनों से पूरे जिले में भारी बारिश हो रही है और दमोह का जबलपुर और सागर से सड़क संपर्क अवरुद्ध हो गया है। शहर में 15 से अधिक मकान ढह गए हैं, जबकि हटा तहसील के विलाई गांव में पच्चीस मकानों के क्षतिग्रस्त होने से कई मवेसियों के मरने की खबर है।
जबलपुर तथा गुना में हुई मूसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में प्रवेश कर गया है और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। प्रदेश के बेतवा, नर्मदा सहित कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications