स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूर्वोत्तर में हाई अलर्ट, कई रेलगाड़ियां रद्द

अगरतला/गुवाहाटी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूर्वोत्तर में आतंकवादी हिंसा की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया गया है। साथ ही कई रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है या फिर उनके समय में फेरबदल किया गया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक (परिचालन) आशुतोष स्वामी ने बताया कि पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में रात को चलने वाली रेलगाड़ियों के परिचालन को सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार से शनिवार तक या तो रद्द या फिर स्थगित कर दिया गया है।

स्वामी ने बताया कि कुछ रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है। एनएफआर ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यात्रियों और रेलगाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खासकर असम में कुल 56 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है या फिर उनके परिचालन को स्थगित कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर में आतंकवादी वारदातों की आशंका के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। विभिन्न होटलों, प्रमुख बाजारों, राजमार्गो और हवाई अड्डे पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

उधर, असम में रविवार को गश्ती के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक बस और बंकर से दो शक्तिशाली विस्फोटक सामग्री बरामद किया।

असम पुलिस के प्रवक्ता बी. जे. महंता ने आईएएनएस को बताया कि विस्फोटक सामग्री धुबरी जिले के झोकाभांगी के बस अड्डे से बरामद किया गया, वहीं दूसरा विस्फोट बक्सा जिले के पाकामारा गांव में एक बंकर से बरामद किया गया।

त्रिपुरा के पुलिस प्रवक्ता नेपाल दास ने कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

गौैरतलब है कि पूर्वोत्तर में कई आतंकवादी गुट सक्रिय हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार असम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में कुल 22 आतंकवादी गुट सक्रिय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+