बीजिंग ओलंपिक : बिंद्रा ने कहा, मेरी जीत से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा
बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित करने वाले शूटिंग स्टार अभिनव बिंद्रा को उम्मीद है कि उनकी इस ऐतिहासिक जीत से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित करने वाले शूटिंग स्टार अभिनव बिंद्रा को उम्मीद है कि उनकी इस ऐतिहासिक जीत से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
यह पहला मौका है जब ओलंपिक में किसी भारतीय खिलाड़ी ने किसी व्यक्तिगत मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने का रिकार्ड कायम किया है। बिंद्रा ने कहा, "यह रोमांचकारी जीत है और मैं समझता हूं कि इससे भविष्य में भारतीय खिलाड़ियों के ओलंपिक अभियान को प्रेरणा मिलेगी।"
उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि ओलंपिक के प्रति भारतीय खिलाड़ियों की सोच बदल जाएगी। अभी तक देश में ओलंपिक खेल खिलाड़ियों की उच्च प्राथमिकता नहीं रहा है, पर अब लोगों की सोच बदलेगी।"
बिंद्रा ने 'बीजिंग शूटिंग रेंज हॉल' में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले 28 वर्षों से भारत की स्वर्ण पदक की आस पूरी कर दी है। इससे पहले 1980 के मास्को ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम को स्वर्ण पदक मिला था। बिंद्रा की जीत इस मायने में खास है कि वे व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
बिंद्रा इस जीत को अपनी अटूट एकाग्रता और लगन का सुखद परिणाम मानते हैं। वह कहते हैं, "मैं इतिहास बनाने की नहीं, बल्कि इस स्पर्धा में आगे चल रहे प्रतियोगी को पछाड़ने की बात सोच रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications