आंध्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 74 हुई

हैदराबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश में बाढ़ की चपेट में आने से अब तक कम से 74 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को गुंटुर में एक ट्रक के बाढ़ में बह जाने से उसमें सवार 35 लोगों में से एक व्यक्ति का शव सोमवार को बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार रविवार को गुंटुर में एक ट्रक बाढ़ में बह गया था, जिसमें सवार 10 लोगों को तुरंत बचा लिया गया था और 10 के शव में बाद में बरामद हुए थे। लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और दुर्घटना में बचे लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गोदावरी, कृष्णा और गुंटुर जिले का हवाई दौरा किया।

आपदा प्रबंधन विभाग की आयुक्त के. रत्ना प्रभा ने कहा कि शुक्रवार से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित सात जिलों में 40 हजार लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

राज्य में बाढ़ से अब तक 1 लाख, 27 हजार हेक्टेयर जमीन पर की गई खेती को नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर पानी आ जाने से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है।

बंगाल की खाड़ी में बने हवा के कम दबाव के कारण हो रही बारिश की वजह से कई जलाशयों, झरनों और तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है और इनके आसपास के इलाकों में पानी भर गया है।

अधिकारियों से निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और उन्हें राहत पहुंचाने के हर संभव प्रबंध करने का आदेश दिया है।

बारिश की वजह से जहां सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, वहीं बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण राज्य परिवहन विभाग की बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+